Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अब उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यूआर कोड मशीन से 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू प्रसाद, नड्डा ने किया शुभारंभ

इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर यह हाईटेक सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है।

01 Dec 2024

अब उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यूआर कोड मशीन से 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू प्रसाद, नड्डा ने किया शुभारंभ

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को अब एटीएम की तरह लगी मशीन से 24 घंटे लड्‌डू-प्रसादी(प्रसाद) मिल सकेगी। क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट के बाद लड्‌डू प्रसादी का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर में इस लड्डू प्रसादी मशीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर यह हाईटेक सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है।

दरअसल, भोपाल के एक दानदाता ने महाकालेश्वर मंदिर को दान में दो मशीनें देने की बात कही थी, जिसके बाद कोयम्बटूर की 5जी टेक्नोलॉजी नामक कंपनी को लड्डू प्रसादी पैकेट की ऑटोमैटिक मशीन का ऑर्डर दिया गया। अब यह मशीन महाकालेश्वर मंदिर में लग चुकी है। आज केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा इंदौर में विश्व एड्स दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने यहां मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक भी किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने महाकाल मंदिर में पूजन के बाद नई लड्‌डू प्रसादी(प्रसाद) मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्यूआर कोड से पेमेन्ट किया और मशीन से लड्डू प्रसादी प्राप्त की।

महाकाल मंदिर में मशीन लगने से अब भगवान महाकाल के दर्शन करने वालों को प्रसाद के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। खास बात है कि प्रसादी पैकेट मशीन से निकालने के लिए कैश और क्यूआर कोड का भी ऑप्शन रहेगा। वे अपने मोबाइल से ही लड्डू प्रसादी ले पाएंगे। फिलहाल प्रायोगिक रूप से शुरुआत में एक मशीन मंगवाई है। 5जी कंपनी के बिजनेस हेड एम. कनन ने बताया कि मशीन को शुरू होने में करीब दो-तीन दिन का समय लगेगा। सोमवार को इसे महाकालेश्वर मंदिर के बैंक अकाउंट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इसमें 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम, 200 ग्राम, एक किलो ग्राम तक पैकेट को रखा जाएगा। अभी जो मशीन इंस्टाल की गई है, उसमें 130 पैकेट एक बार में रखने की क्षमता रहेगी, इसके बाद मशीन को दोबारा रिफिल करना पड़ेगा।

पैसे मंदिर समिति के खाते में होंगे ट्रांसफर-महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक धाकड़ ने यह भी बताया कि महाकाल प्रसाद के नाम पर अभी शहर के कुछ स्थानों पर प्रसाद बिक रहा हैं, जिसका मंदिर समिति से कोई सरोकार नहीं है। मशीनें लगने से फर्जी काउंटर बंद हो जाएंगे। नई मशीन में क्यूआर कोड स्कैन करने पर भक्त को निर्धारित राशि के रूप में पेमेंट करना होगा, जो मंदिर समिति के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यूआर कोड मशीन से 24 घंटे मिलेगा
इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर यह हाईटेक सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News